KKR और सनराइजर्स के बीच दूसरा क्वालिफायर मैच, विजेता की फाइनल में होगी एंट्री
KKR और सनराइजर्स के बीच दूसरा क्वालिफायर मैच, विजेता की फाइनल में होगी एंट्री
कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल सीजन 11 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला आज शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- KKR से मिली शिकस्त के बाद राजस्थान रॉयल का सफर खत्म
हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। आज जो टीम जीतेगी, वह मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल खेलेगी।
Momentum, familiarity of conditions give @KKRiders edge against @SunRisers. Preview by @statanalyst.
https://t.co/Bs0Xhicd0y #Qualifier2 #SRHvKKR pic.twitter.com/c7tG11JVWY
— IndianPremierLeague (@IPL) May 25, 2018
हैदराबाद ग्रुप स्टेज में 14 मैचों के बाद टॉप पर रहा था, लेकिन टीम को आखिरी चार मैच में हार का सामना करना पड़ा, इनमें कोलकाता के खिलाफ क्वालिफायर-1 में मिली दो विकेट की हार भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- गर्दन में चोट, काउंटी नहीं खेलेंगे विराट
दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं, इनमें क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 25 रन की जीत भी शामिल हैं। मुंबई से मिली 102 रन की करारी हार के बाद कोलकाता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


