IPL 2026 Schedule: भारत के क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा IPL, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के बीच हुआ बड़ा ऐलान
भारत के क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा IPL, IPL 2026 Schedule IPL Kab Shuru ho Raha hai
IPL 2026 Schedule. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्लीः IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के बीच आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसकी घोषणा रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने की। हालांकि IPL की ओर से अभी तक टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच
IPL 2026 Schedule: विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।
पिछली बार की चैंपियन है आरसीबी
आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। जहां आरसीबी की टीम छह रनों से बाजी मारने में कामयाब हुई थी। यह आरसीबी की पहली ट्रॉफी भी थी।
यह भी पढ़ें
- Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा
- Iran Israel Conflict Update: ईरान की हार करीब..? इजरायल ने सबसे ताकतवर कड़ी पर किया हमला, तो अब घायल ईरान का आया पलटवार, बताया कितने दिनों तक ‘जंग’ लड़ पाएगा
- Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान
- IND vs NZ T20 Final Live: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! अब मात्र इतने रुपए में मोबाइल पर देखें पूरा फाइनल मैच, Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज, जानिए पूरा प्लान
- MP Shikshak News: लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट! अगर 2 साल में ये परीक्षा पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
- Morena Murder Case: पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, होली की रात सो रहा था पति, तभी घर में घुसा प्रेमी, फिर बिस्तर में ही हो गए शुरू… अवैध संबंध के खौफनाक खेल का ऐसे खुला राज

Facebook


