Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा

Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा

Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता, जानिए कौन सी टीम पर है लोगों को भरोसा

Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: टॉस से पहले ही फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया कौन होगा टी 20 विश्वकप का विजेता / Image: IBC24 Customized

Modified Date: March 8, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: March 8, 2026 3:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सट्टा बाजार में भारत को जीत का प्रबल दावेदार (फेवरेट) माना जा रहा
  • भारत का भाव 43-44 पैसे चल रहा है, जबकि न्यूज़ीलैंड पर 56 पैसे का दांव
  • फिन एलन साबित हो सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

जोधपुर: Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Predictionटी20 विश्वकप 2026 का आज फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएग। दोनों देशों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए फैन्स में बेहद उत्साह है। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सुबह से ही अहमदाबद पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए देश के अलग-अलग शहरों में हवन और अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। वहीं, सट्टा बाजार में इस भी टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर फैन्स बढ़-चढ़कर बोली लगा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है सबसे मशहूर फलोदी सट्टा बाजार का पूर्वानुमान?

फलोदी सट्टा बाजार में न्यूजीलैंड के मिल रहे ज्यादा पैसे

Ind Vs NZ T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction:  फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों की मानें तो इस बार भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। बाजार के जानकारों की मानें तो टीम इंडिया 43-44 पैसे के भाव पर चल रही है, जिससे भारत को फाइनल का फेवरेट माना जा रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड की जीत पर 56 पैसे का भाव लग रहा है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड जीत जाती है तो दांव लगाने वालों को ज्यादा पैसे मिलेंगे। दरअसल जिस टीम को बाजार में फेवरेट माना जाता है, उसकी जीत की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को चटाई धूल

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने सात विकेट पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की तेज पारी खेली। मध्यम क्रम में ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के शतक के दम पर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय टीम ने अंत तक दबाव बनाए रखते हुए जीत हासिल की।

अकेले भारी पड़े ईशान किशन

वहीं न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने 33 गेंदों में 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। टिम सीफर्ट ने 58 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम ने 13वें ओवर में नौ विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट में भारत के लिए ईशान किशन 263 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे हैं, जबकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 13 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन 289 रन के साथ टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र ने 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण को संतुलन दिया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"