IPL 2023 Playoffs Scenario: धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? चेन्नई के लिए चक्रव्यूह है तैयार..जानें

Playoffs Chances For CSK: क्रिकेट फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल इस वक्त यही है कि क्या सीएसके प्लेऑफ में जाएगी? तो आइए समझने की कोशिश करते हैं कि कैसे वह पहुंच सकती है और क्यों वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है।

IPL 2023 Playoffs Scenario: धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? चेन्नई के लिए चक्रव्यूह है तैयार..जानें
Modified Date: May 15, 2023 / 01:55 pm IST
Published Date: May 15, 2023 1:53 pm IST

IPL 2023 Playoffs Scenario:  नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में अब तक करीब 61 मैच हो चुके हैं और मजेदार बात यह है कि ऑफिशली कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई को हराते हुए धोनी की मुश्किलें बढ़ा दी। 13 मैचों में से 7 मैच जीतने के बाद चेन्नई के पास 15 अंक हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है।

बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके अपना आखिरी घरेलू खेल हार गई। सुनील नरेन (2/15) और वरुण चक्रवर्ती (2/36) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह की हाफ सेंचुरी के दम पर कोलकाता ने जीत हासिल कर ली। यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एमएस धोनी की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब भी अधूरा रह सकता है।

चेन्नई के लिए चक्रव्यूह है तैयार

चेन्नई को आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच शनिवार को दिल्ली (20 मई) में खेला जाएगा। यहां अगर धोनी की टीम हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। इसके लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के पास बखूबी चक्रव्यूह तैयार है।

IPL 2023 Playoffs Scenario:  अब सवाल यह है कि अगर CSK के पास 15 पॉइंट्स ही रहते हैं तो वह कैसे बाहर हो सकती है? सबसे पहले IPL 2023 में CSK अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को खेलना है। अगर इस मैच में CSK हार जाती है तो उसके 15 अंक ही रह जाएंगे। गुजरात टाइटंस पहले ही तालिका में 16 अंक लेकर सीएसके से आगे है। अब बात करते हैं उन टीमों की जो 15 अंक यानी चेन्नई से आगे जा सकती हैं। मुंबई, बैंगलोर और पंजाब तीन टीमें हैं, जिनके पास चेन्नई से आगे जाने का मौका है।

मुंबई, पंजाब और बैंगलोर कैसे कर सकते हैं खेल, यूं समझिए पूरा प्लेऑफ सेनेरियो…

मुंबई इंडियंस अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकता है
RCB और PBKS अधिकतम 16 अंक हो सकते हैं

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
16 मई: vs लखनऊ, लखनऊ में
21 मई: vs हैदराबाद, मुंबई में

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल
18 मई: vs सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद में
21 मई: vs गुजरात टाइटंस, बेंगलुरु में

IPL 2023 में पंजाब किंग्स का बचा हुआ शेड्यूल
17 मई: vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला
19 मई: vs राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला

अगर यहां मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स अपने-अपने सभी मैच जीतती हैं तो क्रमशः 18, 16 और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल समाप्त करेंगी। दूसरी ओर, चेन्नई अपना आखिरी मैच भी हार जाए तो उसके 15 पॉइंट्स रह जाएंगे।

read more: चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ नीतीश राणा ने कर दी इतनी बड़ी गलती, लगा 24 लाख रुपए का फटका 

read more मेट्र्रो में लड़के ने दूसरे लड़के को किया प्रपोज, देखती रह गई लड़की, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com