आईएसएल : पंजाब ने मोहम्मडन को हराया

Ads

आईएसएल : पंजाब ने मोहम्मडन को हराया

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 10:58 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 10:58 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) पंजाब एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में शुक्रवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 2 . 1 से हराया ।

पंजाब के लिये एनसुंगुसी जूनियर एफियोंग और दानी रामिरेज ने क्रमश: 47वें और 52वें मिनट में गोल दागे जबकि मोहम्मडन के लिये एकमात्र गोल लालरेम्सांगा फनाइ ने 29वें मिनट में किया ।

इस जीत के बाद पंजाब एफसी 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर हैं जबकि मोहम्मडन ने अभी खाता नहीं खोला है ।

भाषा मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार