आईएसएल की सफलता से अन्य खेलों को कैलेंडर शुरू करने के लिए प्रेरित होना चाहिए: गांगुली

आईएसएल की सफलता से अन्य खेलों को कैलेंडर शुरू करने के लिए प्रेरित होना चाहिए: गांगुली

आईएसएल की सफलता से अन्य खेलों को कैलेंडर शुरू करने के लिए प्रेरित होना चाहिए: गांगुली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: March 15, 2021 2:20 pm IST

मुंबई, 15 मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और एटीके मोहन बागान के सह-मालिक सौरव गांगुली ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के बिना किसी रूकावट पूरा होने से अन्य खेलों को अपने कैलेंडर (कार्यक्रम) शुरू करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

आईएसएल का सातवां सत्र शनिवार को गोवा के मडगांव में एटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी के मैच के साथ संपन्न हुआ।

भारतीय क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ आईएसएल ने दुनिया को दिखाया कि भारत सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी लंबे प्रारूप के खेल आयोजनों की मेजबानी कर सकता है। इससे भारत में कई अन्य खेलों को अपना कैलेंडर (कार्यक्रम) शुरू करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिये।’’

उन्होंने आईएसएल की सफलता को भारतीय खेल उद्योग के लिए एक नया स्तर’ करार देते हुए इसकी तारीफ की।

कोरोना वायरस महामारी के बीच आईएसएल के आयोजक ‘फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल)’ ने भारत में पहला बड़े खेलों का आयोजन कड़े स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया। एफएसडीएल ने इस सत्र के लिए गोवा के 14 होटलों में 18 बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) स्थापित किये थे। जिसमें 1600 लोगों के रहने की सुविधा थी। इस दौरान लगभग 70000 आरटी-पीसीआर जांच की गयी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में