सुरमन ने कहा, यह वास्तव में शानदार गोल था
सुरमन ने कहा, यह वास्तव में शानदार गोल था
वैंकूवर, 22 जून (एपी) न्यूजीलैंड के डिफेंडर फिन सुरमन ने मिस्र के खिलाफ विश्व कप में 3-1 से मिली हार में पहला गोल दागकर स्कोरशीट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाद में इसे शानदार गोल करार दिया।
इस हार के बाद न्यूजीलैंड सिर्फ एक अंक के साथ ग्रुप में सबसे नीचे आ गया है, लेकिन टीम अभी भी नॉकआउट राउंड में पहुंच सकती है।
सुरमन के गोल की बदौलत न्यूजीलैंड ने मिस्र के खिलाफ काफी समय तक बढ़त बनाए रखी। साथी डिफेंडर टिम पेन की 15वें मिनट में कॉर्नर किक पर सुरमन ने हेडर से गोल किया।
सुरमन ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में बहुत बड़ी छलांग लगाई। निश्चित रूप से यह शानदार गोल था। मैं इससे काफी खुश हूं। हमने पहले हाफ में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।’’
सुरमन ने बताया कि उनके माता-पिता इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि वह इसको याद रखेंगे और इस पर उन्हें गर्व भी होगा।’’
एपी
पंत
पंत

Facebook


