लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा : वाटसन

Ads

लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा : वाटसन

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 12:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

दुबई, पांच सितंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने 19 सितंबर को शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट पर पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि उन्हें खोयी लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा ।

कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम तीसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार को अभ्यास शुरू कर सकी ।

वाटसन ने ट्वीट किया ,‘‘ पहले अभ्यास सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ लौटना काफी रोमांचक रहा । बहुत मजा आया । लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’’

वाटसन को 2018 आईपीएल से पहले चेन्नई ने खरीदा था । उन्होंने पिछले दो साल में 953 रन के अलावा छह विकेट भी लिये ।

सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाहर होने के बाद वाटसन पर चेन्नई की उम्मीदों का काफी दारोमदार होगा ।

दीपक चाहर और रूतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई दल के 11 सदस्यों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेमे में हड़कम्प मच गया था ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता