नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने नीट परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को छात्रों से ‘धैर्य बनाए रखने’ और देश की संस्थाओं और शासन व्यवस्था पर भरोसा रखने का आग्रह किया।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के बीच चल रहे विरोध प्रदर्शन हाल के दिनों में हिंसक हो गए, जिसमें छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से 2024 में संन्यास लेने वाले शिखर धवन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है पर साथ ही मुश्किल वक्त में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं और सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य से निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।’’
भाषा
पंत मोना
मोना