लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया

Ads

लवलीना ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित किया

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 02:16 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 02:16 PM IST

ग्लास्गो, 23 जुलाई (भाषा) लवलीना बोरगोहेन ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया जब उन्हें महिलाओं के 75 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिससे कम से कम कांस्य पक्का हो गया ।

तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना को पांच मुक्केबाजों के ड्रॉ में पहले दौर में बाय मिला जिससे अंतिम चार में उनका प्रवेश तय हो गया ।

लवलीना का सामना 31 जुलाई को सेमीफाइनल में तुवालू की टीकेबीपी ताफाकी से होगा ।

यह 28 वर्ष की लवलीना का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है । वह ओलंपिक, विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल और एशियाई चैम्पियनशिप पदक जीत चुकी हैं ।

भाषा मोना पंत

पंत