जबलपुर रॉयल लायंस ने एमपीएल टी20 के लिये टीम चुनी
जबलपुर रॉयल लायंस ने एमपीएल टी20 के लिये टीम चुनी
जबलपुर, एक अप्रैल (भाषा) जबलपुर रॉयल लायंस ने एमपीएल टी20 क्रिकेट लीग के आगामी सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली है और पिछले सत्र के उपकप्तान राहुल बाथम को तीन लाख रूपये में बरकरार रखा गया है ।
तेज गेंदबाज हरफनमौला बाथम भारत की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं जब राहुल द्रविड़ कोच थे ।
पुनीत दाते के लिये सभी टीम के बीच होड़ देखी गई जिसे आखिर में जबलपुर टीम ने दस लाख रूपये में खरीदा ।
फ्रेंचाइजी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इंदौर और जबलपुर में आयोजित किये गए ट्रायल से दो और खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया जायेगा ।
टीम के मालिक आयुष लालवानी ने कहा ,‘‘ हमने इस साल एक निडर टीम बनाने का लक्ष्य रखा था और जो संतुलन हमने हासिल किया है, हमें खिताब जीतने का पूरा यकीन है ।’’
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


