रायचंदानी, विर्क के अर्धशतकों से भारत अंडर 19 टीम की अच्छी शुरूआत

रायचंदानी, विर्क के अर्धशतकों से भारत अंडर 19 टीम की अच्छी शुरूआत

रायचंदानी, विर्क के अर्धशतकों से भारत अंडर 19 टीम की अच्छी शुरूआत
Modified Date: July 14, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: July 14, 2026 10:08 pm IST

गॉल, 14 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद 93 और सागर विर्क के 87 रन की मदद से भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले युवा टेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को बिना किसी नुकसान के 186 रन बना लिये ।

भारत अब मेजबान टीम से 238 रन पीछे है जिसने पहली पारी नौ विकेट पर 424 रन पर घोषित की थी ।

रायचंदानी ने 136 गेंद में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 93 रन बनाये । वहीं विर्क ने 215 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में 12 चौके जड़े ।

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने चार विकेट पर 344 रन से आगे खेलना शुरू किया था । सेनुजा वेकुनागौड़ा अपने कल के स्कोर में 30 रन और जोड़कर 233 रन पर आउट हुए । उन्होंने 267 गेंद की पारी में 33 चौके और एक छक्का लगाया ।

भारत के लिये आफ स्पिनर जगन्नाथन एच ने 107 रन देकर तीन विकेट लिये ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में