जाबूर ने बर्लिन ओपन का खिताब जीता

जाबूर ने बर्लिन ओपन का खिताब जीता

जाबूर ने बर्लिन ओपन का खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 20, 2022 10:07 am IST

बर्लिन, 20 जून (एपी) ओन्स जाबूर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बेलिंडा बेनसिच के टखने में चोट के कारण आधे मैच से हटने से बर्लिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

बेनसिच पहले सेट के दौरान नीचे गिर गयी थी जिससे उनका बायां टखना चोटिल हो गया था। उन्होंने दूसरे सेट में जब हटने का फैसला किया, तब जाबूर 6-3, 2-1 से आगे चल रही थी।

जाबूर का फाइनल में रिकार्ड अब 3-5 हो गया है। वह पिछले साल बर्मिंघम क्लासिक में जीत दर्ज करके डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीतने वाली पहली ट्यूनिशियाई खिलाड़ी बनी थी।

उन्होंने पिछले महीने मैड्रिड ओपन के रूप में अपना दूसरा डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीता था।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में