नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रक्षात्मक गेंदबाज से हमेशा विकेट की तलाश करने वाले आक्रामक गेंदबाज बनने से रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में और परिपक्व गेंदबाज बने हैं ।
पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले कहा ,‘‘ इससे पहले जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी करते थे तो मकसद रन बचाना होता था, खासकर टेस्ट क्रिकेट में । अगर पिच से मदद मिल रही है तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे । लेकिन अगर विकेट मददगार नहीं है तो उनका फोकस रन रोकना होता था ।’’
जडेजा ने 89 टेस्ट में 25 . 12 की औसत से 348 विकेट लिये हैं ।
पुजारा ने कहा ,‘‘ उसे अपनी ताकत पता है और उसी के अनुरूप गेंदबाजी करता है । हर मैच में वह स्टम्प पर गेंद डालकर विकेट लेने की कोशिश करता है ।’’
उन्होंने कहा कि इस बदलाव से वह गेंदबाज के तौर पर अधिक आक्रामक हुआ है और विविधता का प्रभावी रूप से प्रयोग कर रहा है ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर