Dhamtari Latest Crime News: छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात.. दिनदहाड़े 9 जोड़ी सोने की ईयररिंग की उठाईगिरी, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश, वारदात CCTV में कैद

Ads

धमतरी के नगरी स्थित ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने 4.45 लाख रुपये के नौ जोड़ी सोने के ईयर रिंग चोरी किए, घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

dhamtari big theft case || Image- IBC24 NEWS File

HIGHLIGHTS
  • ग्राहक बनकर की लाखों की चोरी।
  • 4.45 लाख के ईयर रिंग गायब।
  • सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश।

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स दुकान में उढ़ाईगिरि की बड़ी वारदात सामने आई है। नगरी बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे एक युवक ने दुकानदार की आंखों के सामने ही करीब 4 लाख 45 हजार रुपये कीमत के 9 जोड़ी सोने के ईयररिंग पार कर दिए। (dhamtari big theft case) पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ईयररिंग दिखाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और सोने के ईयररिंग दिखाने की बात कही। दुकानदार उसे अलग-अलग डिजाइनों के ईयररिंग दिखाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने बातचीत में दुकानदार को उलझाए रखा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान कुछ देर के लिए दूसरी ओर गया, आरोपी ने काउंटर पर रखे 9 जोड़ी सोने के ईयररिंग बड़ी सफाई से उठा लिए और बिना किसी को शक हुए दुकान से बाहर निकल गया।

जेवरों का मिलान करते ही उड़े होश

कुछ देर बाद जब दुकानदार ने काउंटर पर रखे गहनों का मिलान किया तो 9 जोड़ी ईयररिंग गायब मिले। इसके बाद दुकान और आसपास आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। (dhamtari big theft case) घटना की सूचना तत्काल नगरी थाना पुलिस को दी गई। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये बताई जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों के रिकॉर्ड तथा संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

धमतरी में चोरी की वारदात कैसे हुई?

एक युवक ग्राहक बनकर ज्वेलर्स दुकान पहुंचा और मौका मिलते ही सोने के ईयर रिंग चोरी कर फरार हो गया।

चोरी हुए जेवरों की कीमत कितनी है?

पुलिस के अनुसार चोरी हुए नौ जोड़ी सोने के ईयर रिंग की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये है।

पुलिस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है?

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।