पोर्ट आफ स्पेन, चार अगस्त (एपी) अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम के बीच तीसरे विकेट की 168 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली ।
वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 239 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 344 रन बनाये । अजान अवैस (55) ने पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत दी जिसके बाद शफीक और बाबर की साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने दो विकेट पर 266 रन बना लिये ।
शफीक 107 रन बनाकर और कप्तान बाबर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं ।
वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट 90 रन से जीता था ।
अवैस ने इमामुल हक (14) के साथ पहले विकेट के लिये 34 रन जोड़े थे । इसके बाद शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिये 64 रन की साझेदारी की । वह जोमेल वारिकन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए ।
इसके बाद बाबर ने शफीक के साथ 139 गेंद में 100 रन की साझेदारी की । शफीक ने दो साल में पहला शतक 173 गेंद में लगाया । पिछला शतक उन्होंने अक्टूबर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था ।
एपी
मोना सुधीर
सुधीर