भारतीय पुरुष अंडर-20 फुटबॉल टीम ने मैत्री मुकाबले में सिंगापुर को हराया

Ads

भारतीय पुरुष अंडर-20 फुटबॉल टीम ने मैत्री मुकाबले में सिंगापुर को हराया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:36 PM IST

बेंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में सोमवार को यहां सिंगापुर को 3-0 से शिकस्त दी।

‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में दर्शकों के बिना खेले मुकाबले में भारत की ओर से ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम ने पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+2वें मिनट) में शुरुआती गोल दागा।

इसके बाद सिंगामायुम शामी ने 63वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया। मैच के 83वें मिनट में सिंगापुर के खिलाड़ी के आत्मघाती गोल से भारत की जीत 3-0 से सुनिश्चित हो गई।

श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मैत्री मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर