जांगू और चेज ने वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
जांगू और चेज ने वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
नॉर्थ साउंड, 28 जून (एपी) आमिर जांगू और कप्तान रोस्टन चेज के बीच छठे विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर अपना शिकंजा कस दिया।
जांगू ने 233 रन बनाए जबकि चेज ने 194 रन की लाजवाब पारी खेली। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 401 रन की रिकार्ड साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 626 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
अपनी पहली पारी में 318 रन बनाने वाले श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 15 रन बनाए थे। इस तरह से वह अभी वेस्टइंडीज से 303 रन पीछे है।
गांजू और चेज ने छठे विकेट के लिए इंग्लैंड की जोड़ी बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए गए 399 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
श्रीलंका को तीसरे दिन के आखिर में चार ओवर खेलने का मौका मिला जिसमें उसने सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का विकेट गंवा दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय कसुन राजिथा चार और निशान मदुष्का दो रन पर खेल रहे थे।
एपी
पंत नमिता
नमिता

Facebook


