जीव ने स्कॉटलैंड में पीजीए सीनियर्स में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया

Ads

जीव ने स्कॉटलैंड में पीजीए सीनियर्स में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 05:02 PM IST

एबेरडीन, 10 अगस्त (भाषा) भारत के दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने यहां अंतिम दौर में दो-अंडर 70 का कार्ड खेलकर 2026 स्टेश्योर पीजीए सीनियर्स चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया।

जीव (54 वर्ष) ने पिछले सत्र में आईजीपीएल कोलंबो में खिताब जीता था। उन्होंने 76, 71, 69 और 70 के कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर दो अंडर रहा।

दक्षिण अफ्रीका के डैरेन फिचार्ड्ट ने एबरडीन के ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ लिंक्स में पांच शॉट के अंतर से 2026 पीजीए सीनियर्स का खिताब जीता।

एक अन्य भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा 74 और 79 के कार्ड खेलने के कारण कट हासिल करने से चूक गए थे।

जीव कई सर्किट में खेल रहे हैं जिनमें भारत में आईजीपीएल, एशियाई टूर, यूरोपीय सीनियर और जापान सीनियर टूर शामिल हैं।

अंतिम दौर में तेज हवाओं के बीच जीव ने फ्रंट नाइन के शुरुआती पांच होल में से दो बोगी लगाईं।

इसके बाद जीव ने वापसी करते हुए छठे, 10वें, 13वें और 15वें होल में चार बर्डी लगाईं। हालांकि 16वें होल पर एक शॉट गंवाने के बाद उन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर इसकी भरपाई की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द