National Slingshot Championship 2026: गुलेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मैडल, 4 प्लेयर्स का Slingshot World Cup में हुआ चयन /image: IBC24 File
भुवनेश्वर/तिरतोल। National Slingshot Championship 2026: अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर ओडिशा के भुवनेश्वर में Elite Slingshot Federation of India द्वारा आयोजित “1st National Slingshot Championship 2026” में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर और राज्य और देश का नाम रोशन किया।
“गुलेल” हमारे आदिवासी और जनजातीय समुदाय का सदियों पुराना पारंपरिक खेल है। जो कभी जंगल और खेतों में खेला जाता था, आज वही खेल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहचान बना रहा है। इसी गर्व के पल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने निशाने और हुनर से गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
National Slingshot Championship 2026 इस ऐतिहासिक जीत के साथ छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ियों का चयन 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक स्पेन में होने वाले “Slingshot World Cup” के लिए भी हो गया है। अब ये खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराएंगे।
1. नागेश साहू – आयु वर्ग 10 वर्ष – प्रथम विजेता / गोल्ड मेडल
2. श्रेयश बिसेन – आयु वर्ग 12 वर्ष – द्वितीय विजेता / सिल्वर मेडल
3. शिवांश पाटिल – आयु वर्ग 7 वर्ष – तृतीय विजेता / ब्रॉन्ज मेडल
4. राम बाई नागदौने – सीनियर वर्ग 43 वर्ष – द्वितीय विजेता / सिल्वर मेडल
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व प्रभारी चंदन टोप्पो, टेक्निकल ऑफीसर बनित टोप्पो, मैनेजर लरंग साय बेक और छत्तीसगढ़ महिला विंग प्रभारी डामेश साहू ने किया।
National Slingshot Championship 2026 एलीट (Slingshot) गुलेल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कहा कि “आज अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर हमारे आदिवासी बच्चों की यह जीत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। खेल के माध्यम से हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। सरकार और संघ से इन्हें वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।” छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि पारंपरिक खेल भी आज देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें