जॉनसन का अर्धशतक, कनाडा के सात विकेट पर 106 रन

जॉनसन का अर्धशतक, कनाडा के सात विकेट पर 106 रन

जॉनसन का अर्धशतक, कनाडा के सात विकेट पर 106 रन
Modified Date: June 11, 2024 / 09:46 pm IST
Published Date: June 11, 2024 9:46 pm IST

न्यूयॉर्क, 11 जून (भाषा) सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन (52 रन) के अर्धशतक के बावजूद कनाडा की टीम मंगलवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट पर 106 रन ही बना सकी।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने वाली पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस राऊफ ने दो दो विकेट झटके जबकि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को एक एक विकेट मिला।

कनाडा के लिए जॉनसन के अलावा कलीन सना ने नाबाद 13 और कप्तान साद बिन जफर ने 10 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में