Karn Sharma Retirement: इस दिग्गज गेंदबाज ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान.. अब नहीं नजर आएंगे किसी भी फॉर्मेट में, लाखों फैंस में छाई मायूसी..

भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की, उनका आखिरी प्रोफेशनल मुकाबला 25 अगस्त को होगा।

Karn Sharma Retirement: इस दिग्गज गेंदबाज ने किया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान.. अब नहीं नजर आएंगे किसी भी फॉर्मेट में, लाखों फैंस में छाई मायूसी..

Karn Sharma Retirement Announcement || Image- Sportskeeda File

Modified Date: August 23, 2026 / 05:28 pm IST
Published Date: August 23, 2026 5:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कर्ण शर्मा ने क्रिकेट से संन्यास लिया
  • चार बार आईपीएल विजेता रहे
  • 25 अगस्त को आखिरी मुकाबला खेलेंगे

लखनऊ: भारतीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 38 साल के कर्ण शर्मा ने यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन में कानपुर सुपरस्टार्स की मेरठ मावेरिक्स के हाथों 9 विकेट से हार के बाद यह घोषणा की है। (Karn Sharma Retirement Announcement) उन्होंने बताया कि मेरठ के खिलाफ 25 अगस्त को होने वाला मुकाबला उनके करियर का आखिरी प्रोफेशनल मैच होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कोचिंग से जुड़ने के लिए उपलब्ध रहेंगे

संन्यास की घोषणा करते समय कर्ण शर्मा भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए। उन्होंने अपने लंबे क्रिकेट करियर में साथ देने वाले परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए और आंध्र क्रिकेट संघ समेत सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संन्यास के बाद वह कोचिंग से जुड़ने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

तीन मुकाबलों में 21 विकेट झटके

मेरठ में जन्मे कर्ण शर्मा ने यूपीसीए के अंडर-14 स्तर से क्रिकेट की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने रेलवे की ओर से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। (Karn Sharma Retirement Announcement) 2012-13 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने केवल तीन मैचों में 21 विकेट लेकर अपनी पहचान बनाई और बीसीसीआई का बेस्ट अंडर-25 क्रिकेटर अवॉर्ड हासिल किया।

2014 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें ₹3.75 करोड़ में खरीदा था। उस समय वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। कर्ण ने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। अपने घरेलू करियर में कर्ण शर्मा ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट, 123 लिस्ट-ए मैचों में 153 विकेट और 191 टी20 मैचों में 168 विकेट लिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन IPL विजेता टीमों में रहें शामिल

आईपीएल में उनका करियर खास रहा। उन्होंने चार बार आईपीएल खिताब जीता। वह 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 व 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे। (Karn Sharma Retirement Announcement) कर्ण शर्मा अब 25 अगस्त को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown