BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कर्नाटक ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता

कर्नाटक ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता

कर्नाटक ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता
Bhasha
Published: 22 Oct 2024 | 7:46 pmModified: 22 Oct 2024 | 7:46 pm

पणजी, 22 अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक ने मंगलवार को यहां 24वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में 392 अंक के साथ ओवरऑल खिताब जीता।

महाराष्ट्र की टीम 378 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि राजस्थान ने 248 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 518 तैराकों ने हिस्सा लिया जिसमें 360 पुरुष और 158 महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्ग में प्रतिस्पर्धा की।

व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में केरल के मोहम्मद आसिम को सीनियर चैंपियन, आंध्र प्रदेश के रवि कार्तिक को जूनियर चैंपियन और हरियाणा के रेवांश को सब जूनियर चैंपियन चुना गया।

महिला वर्ग में कर्नाटक की शरण्या को सीनियर खिताब, महाराष्ट्र की साई पुजेर को जूनियर खिताब और आभा गणेश को सब जूनियर खिताब मिला।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कर्नाटक ने राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता