कार्तिक, विजय और शंकर मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के संभावितों में

Ads

कार्तिक, विजय और शंकर मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के संभावितों में

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 04:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

चेन्नई, 16 दिसंबर ( भाषा ) भारतीय टीम से बाहर दिनेश कार्तिक , मुरली विजय और विजय शंकर को अगले महीने होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये तमिलनाडु के 26 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया है ।

बल्लेबाज केबी अरूण कार्तिक, मध्यम तेज गेंदबाज संदीप वारियर के नाम भी तमिलनाडु क्रिकेट संघ द्वारा जारी सूची में है ।

भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर गए आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन टीम में नहीं हैं ।

तमिलनाडु के संभावित खिलाड़ी :

दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, बी अपराजित, बी इंद्रजीत, विजय शंकर , एम शाहरूख खान, सी हरि निशांत, प्रदोष रंजन पॉल, केबी अरूण कार्तिक, अक्षय श्रीनिवासन, एन जगदीशन, एम अभिनव, अश्विन क्राइस्ट, एम मोहम्मद, जी पेरियासामी, संदीप वारियर, एस हरीश कुमार, के विग्नेश, आर सिलाम्बारासन, जे कौशिक, आर सोनु यादव, एम अश्विन, आर साइ किशोर, एम सिद्धार्थ, एल सत्यनारायणन, एम ई वाय अरूण मोझी ।

भाषा

मोना

मोना