कार्तिक का अर्धशतक, सीएसके के पांच विकेट पर 187 रन

कार्तिक का अर्धशतक, सीएसके के पांच विकेट पर 187 रन

कार्तिक का अर्धशतक, सीएसके के पांच विकेट पर 187 रन
Modified Date: May 15, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: May 15, 2026 9:28 pm IST

लखनऊ, 15 मई (भाषा) चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कार्तिक शर्मा (71 रन) के अर्धशतक के बावजूद शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रन ही बना सकी।

एलएसजी के लिए आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।

मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को एक एक विकेट मिला।

सीएसके के लिए कार्तिक ने 42 गेंद की पारी के दौरान छह चौके और पांच छक्के लगाए। टीम के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में