नारूका, राइजा स्कीट निशानेबाजी के फाइनल की दौड़ में बरकरार

नारूका, राइजा स्कीट निशानेबाजी के फाइनल की दौड़ में बरकरार

नारूका, राइजा स्कीट निशानेबाजी के फाइनल की दौड़ में बरकरार
Modified Date: September 22, 2026 / 05:42 pm IST
Published Date: September 22, 2026 5:42 pm IST

… अजय मसंद …

नागोया, 22 सितंबर (भाषा) भारत के शीर्ष स्कीट निशानेबाज अनंतजीत सिंह नारूका ने 100 में से 96 निशानों के साथ एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। वह 25-25 निशानों के चार दौर के बाद चार खिलाड़ियों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। ओलंपियन और विश्व कप फाइनल के कांस्य पदक विजेता ने पहले दिन 24 और 25 का स्कोर किया था। उन्होंने ने इसके बाद मंगलवार को 23 और 24 का स्कोर किया। क्वालीफिकेशन में बुधवार को होने वाला 25 निशानों के एक और दौर बचा हुआ है और नारूका आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने और पदक के लिए चुनौती पेश करने की मजबूत स्थिति में हैं। अनुभवी मैराज अहमद खान और भवतेग सिंह गिल फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से लगभग बाहर हो गये है। मैराज ने दिन का समापन 91 (23, 22, 23, 23) के स्कोर के साथ किया जबकि गिल 86 (21, 23, 20, 22) के स्कोर पर रहे। भारत को टीम पदक की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है। भारतीय तिकड़ी 273 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान है। भारतीय टीम कतर (283) से काफी पीछे है। कजाखस्तान 280 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि चीनी ताइपे और कुवैत 278 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में राइजा ढिल्लों चार दौर के बाद 92 (25, 21, 22, 24) के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। पदक स्पर्धा में अपनी जगह पक्की करने के लिए उन्हें बुधवार के अंतिम क्वालीफिकेशन दौर में अच्छा स्कोर करना होगा। परिनाज धालीवाल 89 (23, 21, 21, 24) के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान के साथ फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं जबकि ओलंपियन महेश्वरी चौहान 85 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा से लगभग बाहर हो चुकी हैं। भारतीय महिला टीम 266 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम हालांकि चीन (287) और कजाखस्तान (274) से काफी पीछे हैं। भाषा आनन्द नमितानमिता


लेखक के बारे में