प्रणति नायक ने एशियाई खेलों में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

प्रणति नायक ने एशियाई खेलों में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

प्रणति नायक ने एशियाई खेलों में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
Modified Date: September 22, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: September 22, 2026 4:59 pm IST

नागोया, 22 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में भारत की एकमात्र जिमनास्ट प्रणति नायक ने मंगलवार को कलात्मक जिमनास्टिक स्पर्धा में सातवां स्थान हासिल करके वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एशियाई जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीतने वाली प्रणति 19 जिमनास्ट में सातवें स्थान पर रहीं जिससे उन्होंने वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल 24 सितंबर को होगा।

प्रणति ने वॉल्ट 1 में 13.000 का स्कोर किया जिसमें उन्हें ‘डिफिकल्टी’ के लिए 4.4 और ‘एक्जीक्यूशन’ के लिए 8.600 अंक मिले। वॉल्ट 2 में उन्होंने 12.433 का स्कोर किया जिसमें ‘डिफिकल्टी’ के लिए 4.0 और ‘एक्जीक्यूशन’ के लिए 8.433 अंक मिले।

बंगाल की इस जिमनास्ट ने 12.916 के स्कोर से ‘ओवरऑल’ सूची में सातवां स्थान हासिल किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में