केरल ब्लास्टर्स ने इवान वुकोमानोविच को मुख्य कोच नियुक्त किया

केरल ब्लास्टर्स ने इवान वुकोमानोविच को मुख्य कोच नियुक्त किया

केरल ब्लास्टर्स ने इवान वुकोमानोविच को मुख्य कोच नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 18, 2021 8:48 am IST

तिरूवनंतपुरू, 18 जून (भाषा) इंडियन सुपर लीग की टीम केरल ब्लास्टर्स एफसी (केबीएफसी) ने सर्बिया के इवाव वुकोमानोविच को आगामी सत्र के लिए क्लब का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

वह केबीएफसी से जुड़ने वाले पहले सर्बियाई है। उन्हें इससे पहले बेल्जियम, स्लोवाकिया और साइप्रस की शीर्ष टीमों को कोचिंग देने का अनुभव है।

क्लब से जुड़ने पर 43 साल के इस कोच ने कहा, ‘‘ उनके पास अपनी योजनाओं को लेकर एक पेशेवर दृष्टिकोण है, जिससे मुझे बहुत अच्छा अहसास हुआ। केबीएफसी के प्रशंसकों और समर्थन की फौज को देखकर, मुझे यह फैसला करने में एक सेकंड का भी संकोच नहीं हुआ।’’

वुकोमानोविच ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि हम सभी इस खूबसूरत क्लब से प्यार करने वाले सभी लोगों को खुश और गौरवान्वित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। ’’

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में