कोहली और अय्यर के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 233 रन पर सिमटी

कोहली और अय्यर के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 233 रन पर सिमटी

कोहली और अय्यर के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 233 रन पर सिमटी
Modified Date: July 16, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: July 16, 2026 9:13 pm IST

कार्डिफ, 16 जुलाई (भाषा) भारतीय टीम विराट कोहली (65 रन) और श्रेयस अय्यर (66 रन) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद बृहस्पतिवार को यहां दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47 रन देकर तीन विकेट झटके। गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट और साकिब महमूद ने दो विकेट प्राप्त किए। सैम करन और विल जैक्स को एक एक विकेट मिला।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 26 रन की पारी खेली।

जसप्रीत बुमराह ने अंत में 13 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 20 रन बनाए।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में