केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराया

केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराया

केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराया
Modified Date: April 18, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: April 18, 2026 8:17 pm IST

कोच्चि, 18 अप्रैल (भाषा) केरल ब्लास्टर्स ने पहले हाफ के शानदार प्रदर्शन के दम पर जमशेदपुर एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग मुकाबले में पूरे तीन अंक हासिल किए।

मेजबान टीम के लिए निहाल सुधीश ने 12वें मिनट में पहला गोल दागा, जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी विबिन मोहनन ने 36वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया।

रक्षा पंक्ति में केरल की टीम बेहद मजबूत दिखी और गोलकीपर अर्श शेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निहाल सुधीश को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में