केरल ब्लास्टर्स ने मोहम्मडन स्पोर्टिग को 3-1 से हराया

Ads

केरल ब्लास्टर्स ने मोहम्मडन स्पोर्टिग को 3-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:26 PM IST

कोच्चि, 10 मई (भाषा) केरल ब्लास्टर्स एफसी ने दूसरे हाफ में दमदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग में अपना अजेय अभियान पांच मैचों तक बढ़ा दिया।

महितोष रॉय (42वें मिनट) ने मोहम्मडन को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद केरल ब्लास्टर्स ने शानदार वापसी की। फ्रांसिस्को फेउइलासियर (44वें मिनट), विक्टर बर्टोमेउ (58वें मिनट) और श्रीकुट्टन एम एस (74वें मिनट) के गोलों की बदौलत मेजबान टीम ने तीन अंक अपने नाम किए।

इस परिणाम के साथ केरल की 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि मोहम्मडन स्पोर्टिंग 11 मैचों में केवल तीन अंकों के साथ सबसे नीचे बनी हुई है।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की स्थिति अब चेन्नइयिन एफसी के परिणाम पर निर्भर हो गई है। चेन्नइयिन एफसी एक भी अंक हासिल कर लेती है, तो मोहम्मडन स्पोर्टिंग का अगले सत्र के लिए शीर्ष लीग से नीचे जाना लगभग तय हो जायेगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता