केरल ने 35 पदक जीतकर ‘अस्मिता खेलो इंडिया दक्षिण क्षेत्र साइकिलिंग’ प्रतियोगिता जीती
केरल ने 35 पदक जीतकर ‘अस्मिता खेलो इंडिया दक्षिण क्षेत्र साइकिलिंग’ प्रतियोगिता जीती
तिरुवनंतपुरम, 12 अप्रैल (भाषा) केरल रविवार को यहां ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग दक्षिण क्षेत्र ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप’ में कुल 35 पदक जीतकर चैंपियन बना।
एक बयान के अनुसार शनिवार से कार्यवट्टम में आयोजित दो-दिवसीय इस प्रतियोगिता में मेजबान राज्य ने 11 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
तमिलनाडु 14 पदक (सात स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
कर्नाटक सात पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि तेलंगाना पांच पदक (एक स्वर्ण और चार रजत) के साथ चौथे स्थान पर रहा।
इस चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ‘खेलो इंडिया’ डिवीजन, भारतीय साइकिलिंग महासंघ और केरल साइकिलिंग संघ ने मिलकर कार्यवट्टम स्थित वेलोड्रोम में किया।
भाषा
नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


