कृष त्यागी ने उलटफेर कर कर्नाटक ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई

कृष त्यागी ने उलटफेर कर कर्नाटक ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई

कृष त्यागी ने उलटफेर कर कर्नाटक ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Modified Date: May 14, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: May 14, 2026 10:00 pm IST

बेंगलुरु, 14 मई (भाषा) बेंगलुरु के युवा खिलाड़ी कृष त्यागी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरे वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी हामिश स्टेवार्ट को हराकर कर्नाटक ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विश्व रैंकिंग में 1332वें स्थान पर मौजूद 19 वर्षीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी कृष ने दुनिया के 328वें नंबर के खिलाड़ी स्टीवर्ट को दो घंटे 40 मिनट में 7-6(7), 5-7, 6-4 से हराया।

अब कृष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के चौथे वरीयता प्राप्त फिलिप सेकुलिच से होगा जिन्होंने थाईलैंड के मैक्सीमस जोंस को 6-7(6), 6-3, 6-1 से हराया।

इससे पहले भारत के मनीष सुरेशकुमार को इलिया इवाश्का से 3-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त कीगन स्मिथ ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सर्बिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त ओगनजेन मिलिच को 7-6(5), 6-3 से हराया।

युगल क्वार्टरफाइनल में भारत की डी प्रज्वल देव और नितिन कुमार सिन्हा की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जेफ्री चुआन एन सू और क्रिस्टोफर पापा को सीधे सेटों में हराकर भारतीय उम्मीदें कायम रखीं।

वहीं साकेत मायनेनी और निक्की पूनाचा ने सिद्धार्थ रावत और मनीष सुरेशकुमार की हमवतन जोड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

हालांकि जीवन नेदुनचेझियान और सरगे बेतोव को सुपर टाई-ब्रेक में पेट्र बार बिरयुकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में