केएससीए ने सीनियर पूर्व महिला क्रिकेटरों के लिये मासिक पेंशन की घोषणा की
केएससीए ने सीनियर पूर्व महिला क्रिकेटरों के लिये मासिक पेंशन की घोषणा की
बेंगलुरू, एक अप्रैल (भाषा) कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ (केएससीए) ने बुधवार को सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रदेश के लिये खेल चुकी पूर्व महिला क्रिकेटरों के लिये मासिक पेंशन की घोषणा की ।
यह पेंशन 55 साल पूरे कर चुकी खिलाड़ियों को दी जायेंगी बशर्ते बीसीसीआई से उन्हें समान पेंशन नहीं मिल रही हो ।
केएससीए सचिव संतोष मेनन ने कहा ,‘‘ यह प्रदेश क्रिकेट के लिये पूर्व महिला क्रिकेटरों के योगदान को सम्मान देने के लिये की गई पहल है ।’’
मेनन ने कहा कि योग्य खिलाड़ियों को दस्तावेज जमा कराने होंगे और प्रदेश के लिये खेले गए मैचों की संख्या का ब्यौरा देना होगा ।
भाषा मोना सुधीर
सुधीर

Facebook


