कुमार कुशाग्र भारत ए टीम में शामिल

कुमार कुशाग्र भारत ए टीम में शामिल

कुमार कुशाग्र भारत ए टीम में शामिल
Modified Date: January 19, 2024 / 10:34 pm IST
Published Date: January 19, 2024 10:34 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग की हाल की नीलामी में 7.20 करोड रुपए में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले झारखंड के 19 वर्षीय कुमार कुशाग्र को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे और तीसरे अनौपचारिक ‘टेस्ट’ के लिए पहली बार भारत ए टीम में शामिल किया गया है।

कोना भरत और ध्रुव जुरेल के इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद कुशाग्र और उपेंद्र यादव भारत ए टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इन दो मैच के लिए टीम में लिया गया है जबकि रिंकू सिंह अंतिम मैच में सरफराज खान की जगह लेंगे।

दूसरे मैच के लिए भारत ‘ए’ टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल।

तीसरे मैच के लिए भारत ‘ए’ टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, शम्स मुलानी, अर्शदीप सिंह, तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल।

भाषा

पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में