कुमार सुरेंद्र मेमोरियल: सोनम मस्कर ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता

कुमार सुरेंद्र मेमोरियल: सोनम मस्कर ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता

कुमार सुरेंद्र मेमोरियल: सोनम मस्कर ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण जीता
Modified Date: May 15, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: May 15, 2026 6:38 pm IST

भोपाल, 15 मई (भाषा) रेलवे की सोनम उत्तम मस्कर ने शुक्रवार को यहां कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और गुजरात की दिग्गज खिलाड़ी इलावेनिल वलारिवन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सोनम ने 252.1 के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया जबकि इलावेनिल 251.7 से रजत पदक जीता। महाराष्ट्र की आर्या बोरसे ने 230.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

क्वालीफिकेशन में महाराष्ट्र की शाम्भवी क्षीरसागर 633.9 के स्कोर के साथ सबसे आगे रहीं। उनके बाद इलावेनिल 632.8 अंक से दूसरे और आर्या 631.4 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहीं।

जूनियर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की तिलोत्तमा सेन ने 253.4 के स्कोर के साथ खिताब जीता।

शाम्भवी 253.3 के स्कोर से मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रहीं जबकि अन्वी विक्रम राठौड़ ने 230.1 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

युवा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कर्नाटक की संवी आर पी ने 251.2 के स्कोर के साथ खिताब जीता। पंजाब की ओजस्वी ठाकुर ने 251.1 के स्कोर से रजत पदक जबकि महाराष्ट्र की सानिया शेख ने 229.2 के स्कोर से कांस्य पदक जीता।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में