लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में संयुक्त 76वें स्थान पर

लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में संयुक्त 76वें स्थान पर

लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में संयुक्त 76वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: June 25, 2021 9:37 am IST

क्रोमवेल (अमेरिका), 25 जून (भाषा) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में इवन पार 70 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 76वें स्थान पर चल रहे हैं।

तैंतीस साल का यह खिलाड़ी 66 का कार्ड खेल सकता था लेकिन कुछ शॉट उम्मीद के अनुसार नहीं लगे।

जापान के सातोशी कोडाइरा और क्रैमर हिकोक ने पीजीए टूर करियर का सर्वश्रेष्ठ सात अंडर 63 का कार्ड खेला जिससे दोनों पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में