चार्ल्स श्वाब गोल्फ टूर्नामेंट में लाहिड़ी की खराब शुरुआत
चार्ल्स श्वाब गोल्फ टूर्नामेंट में लाहिड़ी की खराब शुरुआत
फोर्ट वर्थ, 28 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां कोलोनियल कंट्रीय क्लब में खेले जा रहे चार्ल्स श्वाब चैलेंज के पहले दौर में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सात ओवर 77 का कार्ड खेला।
लाहिड़ी ने शुरू से लय हासिल करने के लिये जूझते रहे। इससे उनकी पहली बार फेडएक्स कप प्लेआफ में जगह बनाने की उम्मीदों को भी झटका लगा है।
लाहिड़ी इस टूर्नामेंट से पहले फेडएक्स कप रैंकिंग में 117वें नंबर पर थे। क्वालीफाई करने के लिये उन्हें शीर्ष 125 में जगह बनानी होगी।
इस बीच 2016 के चैंपियन जोर्डन स्पीथ और सर्जियो गर्सिया ने सात अंडर 63 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल कर रखी है।
भाषा पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


