Lea Tahuhu Anounces Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे मैच, टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर

Ads

Lea Tahuhu Anounces Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे मैच, टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले खेल जगत से आई बड़ी खबर

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 12:20 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 01:41 PM IST

Lea Tahuhu Anounces Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेंगे मैच Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • न्यूज़ीलैंड की अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया
  • ताहुहु ने स्पष्ट किया है कि वे वनडे छोड़ रही हैं लेकिन टी20 खेलती रहेंगी
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज

वेलिंगटन: Lea Tahuhu Anounces Retirement  न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज लिया ताहुहु ने रविवार को महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। पैंतीस साल की लिया ने 15 साल के अपने करियर में 103 मैच में 125 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से महिला एकदिवसीय क्रिकेट में रिकॉर्ड है। लिया ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद चार महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा लिया। पिछले साल के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच था।

अनुभवी तेज गेंदबाज की संन्यास की घोषणा की

Lea Tahuhu Anounces Retirement  लिया ने विश्व कप में 36 विकेट चटकाए जो न्यूजीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है। वह एकदिवसीय विश्व कप की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में नौवें स्थान पर हैं। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी बयान में लिया ने कहा, ‘‘ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का नाम) की जर्सी पहनना हमेशा से एक सौभाग्य और सम्मान की बात रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक मैच खेलने को मिलना कमाल का एहसास था। एकदिवसीय क्रिकेट में 100 से अधिक बार जर्सी पहनना और अपने देश तथा अपने परिवार का प्रतिनिधित्स करना, ऐसा कुछ है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।’’

टी20 विश्व कप जीतना एक बहुत बड़ी

लिया ने कहा, ‘‘मैं हर पल को संजोकर रखूंगी और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मैंने जो भी हासिल किया है उसके साथ बहुत गर्व से जाऊंगी।’’ लिया हालांकि टी20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी और इंग्लैंड तथा वेल्स में होने वाले अगले टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिताब के रक्षा के अभियान का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘2024 में टी20 विश्व कप जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी और मैं इस साल के आखिर में इंग्लैंड में टीम को अपने खिताब की रक्षा में मदद करने के लिए प्रेरित हूं।’’

इंडिया न्यूजीलैंड के बीच आज फाइनल मुकाबला

बता दें कि टी20 विश्वकप 2026 का आज फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएग। दोनों देशों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए फैन्स में बेहद उत्साह है। सुबह से ही स्टेडियम के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी सुबह से ही अहमदाबद पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए देश के अलग—अलग शहरों में हवन और अनुष्ठान कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

लिया ताहुहु ने वनडे क्रिकेट में कुल कितने विकेट लिए हैं?

लिया ताहुहु ने 103 वनडे मैचों में 125 विकेट लिए हैं, जो न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेट इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने वनडे डेब्यू कब किया था और कितने विश्व कप खेले?

उन्होंने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल चार वनडे विश्व कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में हिस्सा लिया।

क्या वे अब पूरी तरह से क्रिकेट से दूर हो गई हैं?

नहीं, उन्होंने सिर्फ वनडे (ODI) से संन्यास लिया है। वे न्यूज़ीलैंड (White Ferns) के लिए टी20 प्रारूप में खेलना जारी रखेंगी।

आज का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कहाँ और किसके बीच है?

आज का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जा रहा है।

फाइनल मुकाबले को लेकर भारत में कैसा माहौल है?

पूरे देश में भारी उत्साह है। अहमदाबाद में प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी है और टीम इंडिया की जीत के लिए देश के विभिन्न शहरों में हवन और विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं।