लेपजिग को हराकर लीवरपूल चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में

Ads

लेपजिग को हराकर लीवरपूल चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 06:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

बुडापेस्ट, 11 मार्च (एपी) लीवरपूल ने बुधवार को लेपजिग को 2-0 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया।

लीवरपूल की ओर से मोहम्मद सालाह और सादियो माने ने गोल दागे।

पहले चरण का मुकाबला भी 2-0 से जीतने वाले लीवरपूल ने कुल स्कोर के आधार पर 4-0 से जीत दर्ज की।

हंगरी में तटस्थ स्थान पर हुआ यह मैच लीवरपूल का घरेलू मुकाबला था जिसे पुस्कास एरेना में खेला गया।

एपी सुधीर

सुधीर