लीवरपूल को मिडजिलैंड ने ड्रॉ पर रोका

लीवरपूल को मिडजिलैंड ने ड्रॉ पर रोका

लीवरपूल को मिडजिलैंड ने ड्रॉ पर रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 10, 2020 4:22 am IST

हरनिंग ( जर्मनी) , 10 दिसंबर ( एपी ) लीवरपूल ने चैम्पियंस लीग के इतिहास में अपना सबसे तेज गोल दागा लेकिन आखिरी ग्रुप मैच में नयी टीम एफसी मिडजिलैंड ने उसे 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया ।

मोहम्मद सालाह ने 55वें सेकंड में ही पहला गोल कर दिया और वह चैम्पियंस लीग में लीवरपूल के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए । उनका यह लीग में 22वां गोल था जो स्टीवन गेरार्ड से एक अधिक है ।

ग्रुप डी के विजेता के तौर पर अगले दौर में पहुंच चुकी लीवरपूल ने कई खिलाड़ियों को आराम दिया था हालांकि सालाह ने पूरा मैच खेला ।

मिडजिलैंड के लिये अलेक्जेंडर स्कोल्ज ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल किया ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में