LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights: रिंकू सिंह और सुनील नरेन की जोड़ी ने फिर मचाया तहलका, लखनऊ की लगातार 5वीं हार, यहां जानें सुपर ओवर का रोमांच

Ads

रिंकू सिंह और सुनील नरेन की जोड़ी ने फिर मचाया तहलका, लखनऊ की लगातार 5वीं हार, LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights Super Over

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 12:10 AM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 12:13 AM IST

लखनऊ। LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई कर दिया।

LSG vs KKR, IPL 2026 Highlights: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार शुरुआत की। मोहसिन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके और केकेआर की बल्लेबाजी को शुरुआती झटके दिए। टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, रिंकू सिंह ने अकेले मोर्चा संभालते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने सुनील नरेन के साथ आठवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रन की अहम साझेदारी की, जिससे केकेआर 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन तक पहुंच सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स भी 155 रन तक पहुंच गई। कप्तान ऋषभ पंत ने 42 रन बनाए, जबकि एडेन मार्कराम (31) और आयुष बडोनी (24) ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी, जिसे लखनऊ ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया और मैच टाई करा दिया।

ऐसे रहा सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए लखनऊ के बैटर आए। मारक्रम और निकोलस पूरन को जिम्मा मिला। गेंदबाजी के लिए सुनील नरेन आए। नरेन ने पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ऋषभ पंत। दूसरी गेंद पर पंत ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर नरेन ने मारक्रम को कैच आउट करा दिया। यानी सुपर ओवर में लखनऊ केवल 1 रन बना सकी।

ये भी पढ़ें