मिलान, एक मार्च (एपी) रोमेलु लुकाकू ने शनिवार को यहां हेलास वेरोना के खिलाफ मैच की आखिरी किक पर सत्र का अपना पहला गोल किया जिससे नेपोली का जीत का इंतजार खत्म हुआ।
सत्र से पूर्व लगी जांघ की गंभीर चोट के कारण अब तक सत्र में सिर्फ 41 मिनट खेलने वाले लुकाकू ने इंजरी टाइम के छठे मिनट में गोल करके नेपोली को अंक तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे हेलास वेरोना पर 2-1 से जीत दिलाई।
लुकाकू ने अपना पिछला गोल पिछले साल 23 मई को किया था जिसके बाद कुछ महीने उनके लिए बहुत बुरे बीते। जांघ में चोट लगने के कुछ समय बाद सितंबर 2025 में 58 साल की उम्र में उनके पिता का अचानक निधन हो गया।
यह नेपोली की सभी प्रतियोगिताओं में चार मैच में पहली जीत थी।
गत सीरी ए चैंपियन टीम अभी लीग तालिका में तीसरे स्थान पर है और शीर्ष पर चल रहे इंटर मिलान से 14 अंक पीछे है जिसने जिनोआ को 2-0 से हराया।
एपी सुधीर
सुधीर