BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

महाराज का कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया

महाराज का कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया

महाराज का कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया
Bhasha
Published: 19 Aug 2025 | 6:49 pmModified: 19 Aug 2025 | 6:49 pm

केर्न्स (आस्ट्रेलिया), 19 अगस्त (एपी) बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के कैरियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (33 रन देकर पांच विकेट) की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को 98 रन से हरा दिया ।

महाराज ने स्पिन गेंदबाजी की मददगार पिच का पूरा फायदा उठाते हुए आस्ट्रेलिया को नौ ओवर बाकी रहते 198 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई । इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 296 रन बनाये थे ।

आस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने 96 गेंद में 88 रन बनाये जबकि बेन ड्वारशुइस ने 33 रन का योगदान दिया । ट्रेविस हेड (27) ने आस्ट्रेलिया को आक्रामक शुरूआत दी और पहले सात ओवर में 60 रन बन गए । उन्होंने तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को एक ही ओवर में पांच चौके लगाये ।

इसके बाद हालांकि मेजबान टीम ने छह विकेट 29 रन के भीतर गंवा दिये । आस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन से छह विकेट पर 89 रन हो गया । इनमें से पांच विकेट महाराज ने लिये । उन्होंने मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कारी को पगबाधा आउट किया जबकि कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस और आरोन हार्डी क्लीन बोल्ड हुए ।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन माक्ररम ने 82, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीज्के ने 57 रन बनाये ।

विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के बाद आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह पहला वनडे था । मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका मुकाबला बारिश में धुल गया था ।

एपी मोना सुधीर

सुधीर

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराज का कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को पहले वनडे में हराया

People also search for:AustraliaSportsSports Australia