महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विधेयक को मंजूरी दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विधेयक को मंजूरी दी

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के विधेयक को मंजूरी दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 9, 2020 5:09 pm IST

मुंबई, नौ दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के गठन के लिए मसौदा विधेयक को बुधवार को मंजूरी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने बजट में इस विश्वविद्यालय की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि इस विधेयक को अगले सप्ताह राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

इस विधेयक का मसौदा मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विजय खोले की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार किया है।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में