शुभंकर और युवराज की चीन में निराशाजनक शुरूआत

शुभंकर और युवराज की चीन में निराशाजनक शुरूआत

शुभंकर और युवराज की चीन में निराशाजनक शुरूआत
Modified Date: April 24, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: April 24, 2026 4:06 pm IST

शंघाई, 24 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और युवराज संधू ने शंघाई में चल रहे वोल्वो चाइना ओपन के पहले दौर में धीमी शुरुआत की।

पिछले सप्ताह भारत में खिताब जीतने वाले शुभंकर एक अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त 48वें स्थान पर रहे, जबकि युवराज संधू नौ ओवर 80 का कार्ड खेलकर 153वें स्थान पर खिसक गए।

संधू को कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में चमत्कारी प्रदर्शन करना होगा।

स्पेन के अलेखांद्रो डेल रे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंडर 61 का स्कोर बनाकर शुरुआती बढ़त हासिल की। चीन के 18 वर्षीय यानहान झोउ नौ अंडर 62 के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में