मंधाना के अर्धशतक से भारत के लंच तक तीन विकेट पर 122 रन
मंधाना के अर्धशतक से भारत के लंच तक तीन विकेट पर 122 रन
लंदन, 10 जुलाई (भाषा) स्मृति मंधाना की आक्रामक अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुक्रवार को यहां एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन शुरूआती झटकों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ लंच तक तीन विकेट पर 122 रन बना लिए।
ब्रेक तक मंधाना 56 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसकी गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए भारत के 37 रन तक दो विकेट झटक लिए। शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया सात ओवर के अंदर आउट हो गईं।
लेकिन मंधाना ने फिर जिम्मेदारी से खेलते हुए पारी को संभाला और जेमिमा रोड्रिग्स (38 गेंद में 35 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन की भागीदारी निभाई।
मंधाना और रोड्रिग्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रामण पर दबदबा बनाया। मंधाना ने तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर पर लगातार दो चौके लगाए और फिर स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन पर मिड विकेट के ऊपर छक्का जड़ दिया।
फाइलर ने दूसरे ही ओवर में एक खूबसूरत गेंद पर शेफाली को आउट किया था। भारतीय बल्लेबाज शेफाली उनकी गेंद पर बल्ला छुआ बैठी और विकेटकीपर के हाथों लपकी गईं।
रोड्रिग्स ने दो बार एक्लेस्टोन की गेंद को सीमी रेखा के पार कराया जिससे भारतीय टीम उस समय छह रन प्रति ओवर के हिसाब से आगे बढ़ रही थी। लेकिन रोड्रिग्स ने तेज गेंदबाज इसी वोंग की शरीर से दूर की गेंद को खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। यह गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी।
लेकिन मंधाना और हरमनप्रीत ने सुनिश्चित किया कि पहले सत्र में और कोई विकेट नहीं गिरे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


