भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 122 रन बनाये

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 122 रन बनाये

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक तीन विकेट पर 122 रन बनाये
Modified Date: July 10, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: July 10, 2026 5:45 pm IST

लंदन, 10 जुलाई (भाषा) सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की नाबाद 56 रन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को लंच तक तीन विकेट पर 122 रन बना लिए।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारतीय टीम के लिए मंधाना ने 67 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 38 गेंदों पर 35 रन बनाए।

लंच के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद थीं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में