BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मनीष और वैष्णवी फेनेस्टा ओपन में चैंपियन बने

मनीष और वैष्णवी फेनेस्टा ओपन में चैंपियन बने

मनीष और वैष्णवी फेनेस्टा ओपन में चैंपियन बने
Bhasha
Published: 04 Oct 2025 | 6:38 pmModified: 04 Oct 2025 | 6:38 pm

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार और महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शनिवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किए।

पुरुष एकल फाइनल में मनीष ने कीर्तिवासन सुरेश को दो घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

वहीं महिला एकल में भी वैष्णवी ने आंकाक्षा निटुरे को 6-1, 6-2 से हराकर खिताब जीता।

अंडर-18 वर्ग में हर्षिनी एन ने तीन घंटे तक चले बालिका एकल फाइनल में स्निग्धा कांता को 6-1, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी।

वहीं बालकों के एकल फाइनल में तविश पहवा ने रूतिक कटाकम के चोटिल होने के कारण हटने से खिताब जीता। तविश 7-6, 1-0 से आगे चल रहे थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मनीष और वैष्णवी फेनेस्टा ओपन में चैंपियन बने