मनीष, सिद्धार्थ आईटीएफ मांडया ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
मनीष, सिद्धार्थ आईटीएफ मांडया ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
मांड्या, नौ जनवरी (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी मनीष गणेश और सिद्धार्थ विश्वकर्मा आसान जीत के साथ मंगलवार को यहां आईटीएफ मांड्या ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
गणेश ने नीरज यशपाल को 6-1, 6-1 से हराया जबकि विश्वकर्मा ने आदिल कल्याणपुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी।
स्थानीय खिलाड़ी एसडी प्रज्वल देव को हालांकि पुरुष युगल में निराशा का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले डेविस कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले देव और उनके जोड़ीदार नितिन कुमार सिन्हा अंतिम 16 में नहीं पहुंच सके।
सिन्हा के पेट में जकड़न के कारण दूसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी को मुकाबला बी में छोड़ना पड़ा जिससे भारत के करण सिंह और कोरिया के वूबीन सिन की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी।
भाषा आनन्द मोना
मोना

Facebook


